
टीवी के पॉपुलर शो 'द 50' का आज है ग्रैंड फिनाले! कई हफ्तों के ड्रामे के बाद अब होगा असली मुकाबला।
50 कंटेस्टेंट्स के साथ शुरू हुआ सफर, अब सिर्फ 5 दमदार खिलाड़ी बचे हैं जीत के करीब।
ग्रैंड फिनाले का प्रीमियर रविवार, 22 मार्च को है। जियो हॉटस्टार पर रात 9 बजे और कलर्स पर 10:30 बजे देखें।
विनर को मिलेंगे 50 लाख रुपये की प्राइज मनी! साथ ही एक लकी फैन को भी मिलेगा 50 लाख का हिस्सा।
प्रिंस नरूला, शिव ठाकरे, फैजू समेत टॉप 12 कंटेस्टेंट अभी भी विजेता बनने की रेस में हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिव, फैजू, रजत और काका फाइनल में अपनी जगह बना सकते हैं।
चर्चा है कि प्रिंस नरूला ने अपना फिनाले टिकट शिव ठाकरे को देकर उनका सफर आसान किया।
सोशल मीडिया पर शिव ठाकरे और फैसल शेख के बीच ट्रॉफी की सबसे कड़ी टक्कर मानी जा रही है।
कई फैंस ने तो अभी से शिव ठाकरे को विनर घोषित कर दिया है, जबकि कुछ फैसल शेख को रनर-अप मान रहे हैं।
हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। असली विजेता ग्रैंड फिनाले में ही सामने आएगा!