
टीवी के पॉपुलर शो 'द 50' का ग्रैंड फिनाले आज है। कौन जीतेगा इस सीजन की ट्रॉफी?
50 कंटेस्टेंट्स के साथ शुरू हुआ सफर अब टॉप 4 तक आ पहुंचा है। इन 4 मजबूत खिलाड़ियों में होगी आज कड़ी टक्कर।
'द 50' ग्रैंड फिनाले आज, 22 मार्च को प्रसारित होगा। इसे जियो हॉटस्टार और कलर्स चैनल पर देखें।
विनर को मिलेगी 50 लाख रुपये की प्राइज मनी। साथ ही, एक लकी फैन को भी मिलेंगे 50 लाख रुपये!
खबरों के मुताबिक, शिव, फैजू, रजत और काका फाइनल में अपनी जगह बना सकते हैं। मुकाबला बेहद दिलचस्प होगा।
प्रिंस नरूला ने अपना फिनाले टिकट शिव ठाकरे को देकर उनका सफर आसान बनाया। यह एक बड़ा ट्विस्ट था।
सोशल मीडिया पर शिव ठाकरे और फैसल शेख (फैजू) के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही है। फैंस अपने पसंदीदा को सपोर्ट कर रहे हैं।
कई फैंस तो शिव को विनर मान चुके हैं, वहीं कुछ रिपोर्ट्स फैजू को रनर-अप बता रही हैं।
हालांकि, ये सभी सिर्फ अटकलें हैं। असली विजेता का खुलासा ग्रैंड फिनाले में ही होगा! देखना न भूलें।