
सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि' की रिलीज डेट फिर टल गई है। जानिए क्यों फंसी है यह बड़ी फिल्म।
फिल्म अप्रैल की शुरुआत में रिलीज होने वाली थी। स्क्रिप्ट में बदलाव इसकी एक बड़ी वजह है।
देरी की मुख्य वजह एक्टर-सिंगर प्रशांत तमांग की अचानक मौत है। उनकी कमी टीम को भारी पड़ रही है।
'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग को 'मातृभूमि' में विलेन के तौर पर कास्ट किया गया था। उन्होंने कई अहम सीन शूट कर लिए थे।
प्रशांत के कुछ बहुत ही अहम सीन शूट होने बाकी थे। उनके जाने से फिल्म टीम मुश्किल में फंस गई है।
मेकर्स ने उनके सीन दोबारा शूट करने का सोचा, पर यह संभव नहीं लग रहा। खासकर बड़े एक्शन सीक्वेंस में दिक्कत आ रही है।
सलमान खान की डेट्स और उनके लुक की कंटिन्यूटी भी मुश्किलें बढ़ा रही है। यह भी फिल्म में देरी का एक कारण है।
टीम ने AI और VFX से प्रशांत का चेहरा सुपरइम्पोज करने पर विचार किया। पर इसके लिए परिवार की इजाजत चाहिए।
मेकर्स जल्द ही फाइनल निर्णय लेंगे। अब फिल्म को स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज करने की संभावना है।