
आज राम चरण अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनकी फिल्म RRR बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है।
राम चरण सिर्फ एक एक्टर नहीं, बल्कि बिजनेस की दुनिया में भी कमाल कर रहे हैं।
क्या आप जानते हैं कि राम चरण की अपनी एक एयरलाइंस कंपनी है? इसका नाम ट्रूजेट एयरलाइन है।
राम चरण ने 2013 में इस एयरलाइन की शुरुआत की थी। वह इसके डायरेक्टर हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, राम चरण की नेट वर्थ करीब 1250 करोड़ रुपये है।
ट्रूजेट का मुख्यालय हैदराबाद में है। यह साउथ के अलावा महाराष्ट्र और गोवा में भी सेवा देती है।
राम चरण हैदराबाद के जुबली हिल्स में 38 करोड़ रुपये के बंगले में रहते हैं।
उनके परिवार में पिता चिरंजीवी से लेकर अल्लू अर्जुन जैसे बड़े स्टार्स हैं।
राम चरण ने कपिल शर्मा के शो पर एक मजेदार बात बताई थी... जब कोई प्रोड्यूसर आता है।
परिवार को यह कन्फ्यूजन होती है कि प्रोड्यूसर किसको साइन करने आया है- राम चरण को या किसी और को?