
देश मना रहा 68वां स्वतंत्रता दिवस! पीएम मोदी ने लालकिले पर तिरंगा फहराया।
PM मोदी ने बिना बुलेट प्रूफ बॉक्स और बिना लिखा भाषण दिया। उन्होंने रच दिया इतिहास!
PM ने खुद को 'प्रधान सेवक' बताया, ना कि प्रधानमंत्री। उन्होंने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।
PM ने कहा, देश किसानों, मजदूरों और माताओं ने बनाया है, सरकारों ने नहीं। सभी राष्ट्र निर्माताओं का अभिनंदन!
PM मोदी ने कहा, 'मेरा क्या, मुझे क्या' की जगह देश हित के बारे में सोचो। यह वक्त सिर्फ अपना सोचने का नहीं।
रेप की घटनाओं पर PM मोदी बोले, बेटियों से सवाल पूछने वाले मां-बाप बेटों से भी पूछें। समाज को जिम्मेदार बनना होगा।
PM ने हिंसा के रास्ते पर भटके युवाओं से सद्भावना और शांति का रास्ता अपनाने को कहा। सांप्रदायिकता और जातिवाद से कोई भला नहीं।
PM ने सरकार में बिखराव को स्वीकारते हुए कहा कि अब सभी कार्यालयों में काम समय पर शुरू होता है। अच्छे शासन के लिए प्रयास जारी।
PM मोदी की 'मेरा क्या, मुझे क्या' छोड़ देश हित सोचने की बात पर आपकी क्या राय है?
PM मोदी ने 125 करोड़ देशवासियों से मिलकर संकल्प करने और देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का आह्वान किया।