
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हैदराबाद में मध्यप्रदेश के लिए 36,600 करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त किए।
इस विशाल निवेश से मध्यप्रदेश में 27,800 से अधिक नए रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
मध्यप्रदेश की 18 नई निवेश नीतियाँ उद्यमियों को आकर्षित कर रही हैं, सरकार दे रही पूरा समर्थन।
मुख्यमंत्री मोहन यादव बिना राजनीतिक उद्देश्य के, सिर्फ औद्योगिक निवेश बढ़ाने के लिए कर रहे हैं दौरे।
नीमच में चंबल नदी पर देश का सबसे बड़ा हाइड्रो पावर पंप प्रोजेक्ट बन रहा है, 2 साल में होगा पूरा।
इंदौर और भोपाल कम लागत पर बेहतर जीवन-स्तर दे रहे। 5,211 स्टार्टअप सक्रिय, IT नीतियों से बूम।
पैकेजिंग, नवीकरणीय ऊर्जा, एयरोस्पेस, IT, फार्मा, फूड प्रोसेसिंग जैसे 10 क्षेत्रों में मिले हैं प्रस्ताव।
ग्रीनको, सुधाकर पाइप्स जैसी कंपनियों ने MP की तेज प्रशासन और स्पष्ट नीतियों की सराहना की।
देश का पाँचवाँ सबसे बड़ा उपभोक्ता बाजार। लॉजिस्टिक्स, फुटवियर, मेडिकल डिवाइस पार्क विकसित हो रहे।