
एक वायरल वीडियो खाटू श्याम में मारपीट से जोड़ा जा रहा है। जानिए इस दावे की सच्चाई क्या है।
रिवर्स सर्च से पता चला कि ये वीडियो खाटू श्याम का नहीं। यह राजस्थान के ही एक अन्य मामले का है।
ये वीडियो दैनिक भास्कर की रिपोर्ट में मिला। यह मुहर्रम के जुलूस से जुड़ी घटना का है।
NDTV राजस्थान के अनुसार, घटना 6 जुलाई 2025 को जयपुर में हुई। यह मुहर्रम जुलूस के दौरान की बात है।
ट्रैफिक पुलिस कॉन्सटेबल प्रदीप पर हमला हुआ। वे बैरिकेड संभालने जा रहे थे।
मुहर्रम जुलूस में शामिल 4-5 युवकों ने उन्हें रोका। रास्ता छोड़ने को कहने पर धमकी दी।
आरोपियों ने कॉन्सटेबल प्रदीप पर लाठी-डंडों से हमला किया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।
पुलिस ने 3 आरोपियों, अघिक, मौहम्मद कैफ और साहिद अली को गिरफ्तार किया। न्याय की प्रक्रिया जारी है।
क्या आपको लगता है कि ऐसे हमलों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए? अपनी राय दें।