
कमल हासन की पार्टी MNM का बड़ा फैसला! तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में नहीं लड़ेगी.
मक्कल नीधि मय्यम (MNM) ने द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) के नेतृत्व वाले गठबंधन को दिया बिना शर्त समर्थन.
कमल हासन को सीटों की संख्या और DMK के ‘राइजिंग सन’ चिन्ह पर चुनाव लड़ना मंजूर नहीं था.
कमल हासन ने कहा, यह फैसला कार्यकर्ताओं की भावनाओं और विश्वास को ध्यान में रखकर लिया गया है.
कमल हासन को पूरा विश्वास है कि DMK एक बार फिर सत्ता में लौटेगी.
DMK सुप्रीमो और CM एमके स्टालिन ने कमल हासन के इस फैसले का स्वागत किया और आभार जताया.
स्टालिन ने इस फैसले को तमिलनाडु के हित में किया गया 'बड़ा त्याग' बताया है.
CM स्टालिन ने उम्मीद जताई कि कमल हासन पूरे राज्य में DMK गठबंधन के लिए प्रचार करेंगे.
DMK गठबंधन में सीटें बंटी: DMK 168, कांग्रेस 28, VCK 8, CPI 5, CPM 5 अन्य दल.
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में अब देखना होगा इस बड़े समर्थन का क्या असर होता है.