
आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले बेन डकेट ने टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया है, जिससे फैंस हैरान हैं।
बेन डकेट को दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा था। अब टीम को नया खिलाड़ी ढूंढना होगा।
डकेट ने इंटरनेशनल क्रिकेट की तैयारी को प्राथमिकता देते हुए आईपीएल से हटने का फैसला किया।
आईपीएल 2026, 28 मार्च से शुरू हो रहा था। डकेट ने सिर्फ 4 दिन पहले अपना फैसला बताया।
बेन डकेट ने सोशल मीडिया पर कहा कि यह उनके लिए बहुत मुश्किल फैसला था, पर उन्होंने सोच-समझकर लिया।
डकेट का मुख्य लक्ष्य इंग्लैंड के लिए खेलना है। वह खुद को मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार रखना चाहते हैं।
बेन डकेट ने अपने फैसले के समय को लेकर दिल्ली टीम और फैंस से माफी मांगी है।
यह फैसला डकेट पर भारी पड़ सकता है! आईपीएल नियमों के मुताबिक, उन पर 2 साल का बैन लग सकता है।
नीलामी में शामिल होकर बिना पुख्ता मेडिकल कारण के हटने पर आईपीएल 2 साल का बैन लगा सकता है।
पिछले सीजन हैरी ब्रूक ने भी दिल्ली टीम से जुड़ने के बाद नाम वापस लिया था। यह पहला मामला नहीं है।
दिल्ली कैपिटल्स ने अभी बेन डकेट के रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है। टीम मैनेजमेंट विकल्प तलाश रहा है।
बेन डकेट पर अगले सीजन और भविष्य की नीलामी से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है।