
आज (2 अप्रैल) है हनुमान जन्मोत्सव! जानें बजरंगबली के पूजन का शुभ मुहूर्त और उपासना विधि।
भगवान शिव के रुद्रावतार, श्री राम के परम भक्त। इन्हें बल, बुद्धि, विद्या और साहस का प्रतीक माना जाता है।
हनुमान जी की पूजा से जीवन के भय, नकारात्मकता और बाधाएं दूर होती हैं। शनि से जुड़े कष्टों में भी राहत मिलती है।
पूजन के लिए पहला शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 10 मिनट से 7 बजकर 44 मिनट तक है।
शाम को 6 बजकर 39 मिनट से 8 बजकर 6 मिनट तक। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजे से 12 बजकर 50 मिनट तक रहेगा।
आज ध्रुव योग (सूर्योदय से 2:20 PM) और हस्त नक्षत्र (शाम 5:38 PM तक) का अद्भुत संयोग बन रहा है।
ब्रह्म मुहूर्त में स्नान कर साफ वस्त्र पहनें। दीपक और धूप जलाकर संकल्प लें।
हनुमान जी को सिंदूर, चमेली का तेल, लाल फूल, गुड़-चना और बेसन के लड्डू चढ़ाएं। हनुमान चालीसा या 'ऊं हनुमते नमः' का जप करें।
मंदिर में चोला चढ़ाएं और 11 बार हनुमान चालीसा पढ़ें। गुड़-चने का दान करें और 108 बार 'राम नाम' जपें।
पूजा के अंत में आरती करें और सुख-शांति व बाधाओं को दूर करने की प्रार्थना करें। व्रत और दान का भी विशेष महत्व है।