
डिजिटल पत्रकारिता के विशेषज्ञ अमित कुमार को खबरों की तह तक जाने की ललक है। वे समकालीन राजनीति पर गहरी नजर रखते हैं।
अमित को मीडिया जगत में एक दशक का अनुभव है। वे पिछले 4 वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
वे न केवल त्वरित प्रकाशन में माहिर हैं, बल्कि खबरों के पीछे छिपे 'क्यों' और 'कैसे' को समझाने वाले एक्सप्लेनर लिखने में विशेष रुचि रखते हैं।
कीवर्ड रिसर्च, ट्रेंड एनालिसिस और AI-असिस्टेड कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन जैसे डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को वे बखूबी समझते हैं।
उनकी पत्रकारिता की नींव 'फैक्ट-चेकिंग' और सत्यापन पर टिकी है। वे सच्चाई और प्रमाणिकता को प्राथमिकता देते हैं।
अमित ने अमर उजाला, वन इंडिया, इंडिया टीवी और ज़ी न्यूज जैसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है।
उन्होंने IIMC दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से जनसंचार में मास्टर डिग्री ली है।
अमित ने यूनिसेफ और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से हेल्थ जर्नलिज्म का सर्टिफिकेशन भी प्राप्त किया है।
वे एक जुनूनी घुमक्कड़ हैं, जिन्हें हार्डकोर ट्रेकिंग और फोटोग्राफी का शौक है। वे ऐतिहासिक सिनेमा देखने के भी शौकीन हैं।