
गिरावट भरे बाजार में कुमार मंगलम बिड़ला की कंपनी ने दिया गजब का रिटर्न!
आदित्य बिड़ला कैपिटल लिमिटेड (ABCL) ने 1 साल में 126% का चौंकाने वाला रिटर्न दिया!
ABCL का शेयर भाव ₹350 के करीब है। कंपनी का मार्केट कैप लगभग ₹91,425 करोड़ है।
सिर्फ 1 साल नहीं, पिछले 5 सालों में ABCL ने 200% से ज्यादा का रिटर्न दिया है।
आदित्य बिड़ला कैपिटल, आदित्य बिड़ला ग्रुप की वित्तीय सेवाओं की होल्डिंग कंपनी है।
इसका मुख्य बिजनेस लाइफ इंश्योरेंस है, जिसमें 44% का योगदान है।
360+ ब्रांच और 60,000+ एजेंट्स के साथ, कंपनी 4,700 से ज्यादा शहरों में मौजूद है।
प्रोटेक्शन प्लान, बच्चों के भविष्य की योजनाएं और वेल्थ मैनेजमेंट जैसे प्रोडक्ट्स देती है।
कंपनी की सब्सिडियरी में एडवेंट इंटरनेशनल ₹2,750 करोड़ का प्राइमरी कैपिटल निवेश करेगा।
निवेश CCI की मंजूरी पर निर्भर है। फंड जुटाने और नई नियुक्तियों के लिए शेयरधारकों की मंजूरी मांगी गई है।